बीस दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन सहारनपुर दंगों की आग बुझने का नाम नहीं ले रही। ऐसा लग रहा है मानो इसमें कोई लगातार घी डाल रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे लगी ये आग और किसके हाथ में है आग भड़काने वाले घी का कनस्तर। देखिए अमर उजाला टीवी की ये खास पेशकश। 24 मई को प्रसारित इस स्पेशल वीडियो स्टोरी का असर ये हुआ कि चंद्रशेखर के डिजिटल नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए सहारनपुर और आसपास सोशल नेटवर्किंग साइट्स को बंद कर दिया। इसी खबर के बाद मेरठ के कमिश्नर व डीआईजी का तबादला हुआ और सहारनपुर के डीएम और एसएसपी सस्पेंड कर दिए गए।