हिंदी सिनेमा ने इन दिनों हॉलीवुड की वो राह पकड़ ली है, जिसपर चलना मुश्किल तो है लेकिन जिसने भी इस राह पर पूरी लगन और ईमानदारी से सफर किया, उसे कामयाबी की मंजिल मिली जरूर है। ये राह है बायोपिक की। साल दर साल हिंदी सिनेमा में बायोपिक बनाने का चलन बढ़ता जा रहा है और इसी कड़ी में जो ताजा नाम जुड़ा है वो है- तानाजी। कौन हैं तानाजी, क्या है इनकी बहादुरी का बेजोड़ किस्सा और महाराष्ट्र के सैन्य इतिहास में क्या दर्जा हासिल है शिवाजी के इस महान योद्धा को, जानने के लिए आइए देखते हैं अमर उजाला टीवी की ये खास रिपोर्ट।