फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: कुनारबैंड-घेस-बलाण सड़क पांच दिन से बंद, साढ़े तीन हजार की आबादी प्रभावित

देवाल। कुनारबैंड-घेस-हिमनी-बलाण मोटर मार्ग जनगौल में भूस्खलन के कारण पांच दिन से बंद है। इससे चार ग्राम पंचायतों की करीब साढ़े तीन हजार आबादी का संपर्क कट गया है। घेस, हिमनी, बलाण और पिनाऊं गांवों के लोग प्रभावित हैं। सड़क बंद होने से राशन और सब्जी जैसी आवश्यक सामग्री की आपूर्ति ठप है। कई वाहन भी मार्ग में फंसे हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य बलबीर राम ने बताया कि जनगौल में करीब दो सौ मीटर क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मलबा हटाने के लिए पोकलेन मशीन भेजने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें