टुटू मार्केट वेलफेयर कमेटी के चुनाव के लिए मतदान आज हो रहा है। 2019 के बाद हो रहे इस प्रत्यक्ष चुनाव में कारोबारी उत्साह के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर हाल में बनाए गए बूथ में मतदान के लिए पहुंचे। दो बजे तक चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी। चुनाव कमेटी की मांग पर पुलिस कर्मी भी मतदान केंद्र में तैनात किया गया है। मतदान की इस प्रक्रिया में कुल 222 कारोबारी मतदाता मत प्रयोग कर रहे हैं।