शिमला शहर में जारी बारिश से कई जगह पेड़ ढह गए हैं। इससे सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा मंडरा गया है। सांगटी, कृष्णानगर, संजौली में बहुमंजिला भवन खतरे की जद में हैं। शिमला में यूएस क्लब के समीप मच्छी वाली कोठी के रास्ते में पेड़ गिर गया। एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।