महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर मेला 2026 कमाल की तैयारी अभियान के अंतर्गत कुमारसैन ब्लॉक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुमारसैन के सीडीपीओ डॉ. राजेश काल्टा, 47 चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं और चार सुपरवाइजरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना और उन्हें विद्यालय में प्रवेश के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है।