शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुदेशीय हॉल में पाशी ठोडा दल बतियूड़ा के पारंपरिक ठोडा प्रस्तुति और छात्रा की शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति ने खूब रौनक लगाई और सराहना पाई। हॉल में इस दौरान छैला सैंज छात्र कल्याण संगठन के संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मिनिस्टर केहर सिंह खाची ने बतौर मुख्य अतिथि और समाज सेवक टिक्का दिग्विजय चंद मधान और उनकी धर्मपत्नी चंद्रेश कुमारी बतौर अतिथि मौजूद रहीं।