फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्या पाठशाला बिलासपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, छात्राओं ने जूडो में दिखाया दमखम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में चल रही अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की 38वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और जुडो में दमखम दिखाया। छात्रा वर्ग जुडो के मुकाबलों में 23 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर ने कुल्लू, 27 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर ने सोलन, 32 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी ने कुल्लू, 37 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला ने सोलन और 40 किलोग्राम भार वगर्ग में मंडी ने सिरमौर को हराया। इसके अलावा एथलेटिक्स में रीले दौड़, शॉटपुट, लंबी कूद और योगा के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रदेश भर से 647 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले हैं। इसमें 323 छात्र और 324 छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें