फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बर्फबारी से बढ़ी दुश्वारियां, शिमला में ट्रैफिक जाम, कछुआ चाल से चल रहा यातायात

Krishan Singh Updated Sat, 24 Jan 2026 04:22 PM IST

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद हैं। वहीं बर्फबारी के दीदार के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने राजधानी शिमला सहित मनाली व अन्य पर्यटन स्थानों का रुख किया है। बर्फबारी से सड़कें बाधित होने के कारण घंटों जाम लग रहा है। शिमला व मनाली में आज सुबह से ही भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। बर्फ पर फिसलन की वजह से ट्रैफिक कछुआ चाल से चल रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी शिमला-मनाली पहुंच रहे या यहां से लाैट रहे सैलानियों को झेलनी पड़ रही है। शिमला के सर्कुलर रोड पर सुबह से वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। सुबह अधिकतर लोग पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचे। कई सैलानी भी गाड़ियों से उतरकर पैदल मालरोड की ओर जाते नजर आए। यही स्थिति मनाली में भी नजर आ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें