राजधानी से सटे मशोबरा क्षेत्र में दो दिवसीय जिला स्तरीय सीपुर मेला शुरू हो गया है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसके अलावा मेले में जलेबी, मिठाई व पकौड़े सहित अन्य व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं। आयोजित मेले में बाहरी राज्यों के कारोबारी भी पहुंचे हैं।