हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग के मौन पालन (पूर्वी क्षेत्र) विषय विशेषज्ञ की ओर से वैज्ञानिक मौनपालन पर आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हुआ। यह कार्यक्रम नवबहार स्थित विभाग के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें जिला के करीब 20 से 25 किसान बागवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर उद्यान विभाग के मौन पालन विशेषज्ञ डॉ दलीप नरगेटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतिभागियों को मधुमक्खियां के पालने के तरीके और इससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसएमएस उद्यान विभाग डॉ कुशल सिंह मेहता, एचईओ सुदेश पाल राणा, एचईओ मार्केटिंग सुशील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।