सेंट थॉमस स्कूल में सीनियर वर्ग के वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने श्रीकृष्ण भक्ति गीत पर शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान एचएएस अधिकारी शिमला के एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान सभागार में अतिथियों सहित विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।