स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की एचपीयू इकाई, सीटू और मार्क्सवादी संगठनों ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के प्रति एकजुटता भी प्रकट की।