राजधानी के कमला नेहरू हॉस्पिटल से गायनी ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट करने के विरोध में भाजपा ने केएनएच के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं को परेशानी में डाल रही है। महिलाओं के विरोध के बावजूद गायनी वार्ड को आईजीएमसी शिफ्ट किया जा रहा है जो सही नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से तुरंत फैसला वापस लेने की मांग की।