फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बालूगंज मार्ग पर लगा ट्रैफिक जाम, एचआरटीसी बसें भी फंसीं

एक दिन पहले ही मंगलवार को बालूगंज मार्ग बहाल होने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली थी लेकिन बुधवार शाम को चक्कर मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध होने से उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। शाम के समय पीक ऑवर्स में मुख्य मार्ग बंद होने से बालूगंज मार्ग पर ट्रैफिक जाम लग गया। इस वजह कार्यालयों से घर की ओर जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं निचले हिमाचल के लिए जाने वाले लोगों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। इस वजह से एचआरटीसी की कई बसें भी जाम में फंसी रहीं। हालत यह थी कि बालूगंज क्रॉसिंग से बाजार और दूसरी ओर से तवी मोड़ की ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए डटे रहे लेकिन बारिश के बीच वह भी बेबस नजर आए। राजधानी शिमला में सुबह के समय भी लोगों को विकासनगर-टॉलैंड मार्ग पर ट्रैफिक से जाम से जूझना पड़ा। हालत यह थी कि वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण चालकों ने बसों को खड़ा कर दिया। सुबह के समय बीसीएस से टॉलैंड तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। शहरवासियों के मुताबिक खलीनी चौक में ट्रैफिक को उल्टा चलाने के कारण लोगों की मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ रही हैं। इसके साथ ही बसों से खलीनी चौक में उतरने वाले लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लग रही है। इस वजह से सरकारी कार्यालयों के लिए जाने वाले कर्मचारियों और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें