फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: लोअर बाजार में तहबाजारियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई, विरोध में सड़क पर उतरे रेहड़ी-फड़ी संचालक

राजधानी शिमला के लोअर बाजार में नगर निगम की ओर से तहबाजारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्रवाई के विरोध में तहबाजारियों ने सब्जी मंडी के पास सड़क पर गाड़ियां रोककर जोरदार नारेबाजी की और निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम ने लोअर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और बिना अनुमति कारोबार कर रहे तहबाजारियों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने इसका विरोध जताया। विरोध तेज होने पर प्रदर्शनकारी सब्जी मंडी के समीप एकत्रित हो गए और कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित कर दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उनके रोजगार पर असर डाल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। नगर निगम और तहबाजारियों के बीच विवाद को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें