राजधानी शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुदेशीय सभागार में महिला सम्मान समारोह मातृ नमन का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्यामला एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि और प्रसिद्ध पत्रकार रुबीका लियाकत ने बतौर वशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रदेश की उन माताओं को सम्मान दिया गया, जिन्होंने अपनी बेटियों को विभिन्न क्षत्रों में ऊंचा आयाम पाने में पूरा सहयोग किया और समाज से लड़कर उन्हें अपने सपनों को साकार करने का हौसला दिया।