राजधानी के माल रोड स्थित इनर व्हील क्लब शिमला के वोकेशनल केंद्र में प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों ने सिलाई, कढ़ाई और मेकअप के हुनर का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में युवतियों की ओर से ट्रेनिंग के दौरान तैयार किए गए मॉडर्न ड्रेस, गाउन, डिजाइनर सूट और हाथों से कढ़ाई किए गए रुमाल प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा लेडीज और जेंट्स कपड़ों को भी प्रदर्शनी में रखा गया। इस दौरान महिलाओं ने मेकअप के हुनर का भी प्रदर्शन किया। यह आयोजन इनर व्हील क्लब शिमला जिला की चेयरपर्सन डॉ. किरण जैन के शिमला दौरे के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सचिव अश्मिता शुक्ला, अध्यक्ष कुशा पंडित सहित वोकेशनल केंद्र के प्रशिक्षक, प्रशिक्षु महिलाएं और युवतियां मौजूद रहीं।