फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राम नवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा, पालकियां उठाकर शहर भर में गूंजा राम नाम

राजधानी में राम नवमी के उपलक्ष्य पर राम बाजार स्थित राम मंदिर से सूद सभा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा राम मंदिर से दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई इसके बाद यात्रा गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा शिमला पहुंची। यहां सभा सदस्यों में शोभायात्रा का स्वागत सत्कार किया और उन्हें जूस वितरित किया। इसके बाद गंज बाजार से लोअर बाजार होते हुए यात्रा सीटीओ चौक पहुंची। इस दौरान पूरा शहर राम नाम और भजनों से गूंज उठा। इस अवसर पर यात्रा में शामिल भक्तों ने हरे कृष्णा, हरे राम और जय श्रीराम के जायकारे लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें