कालका शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर रविवार को डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट (डीएचएमयू) ट्रेन सेट का ट्रायल किया गया। यह ट्रेन सेट कालका से सुबह 9:17 बजे चला और दोपहर 2:44 बजे शिमला पहुंचा। ट्रायल के दौरान ट्रेन की गति, इंजन के तापमान, ब्रेकिंग सिस्टम और यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। रेलवे बोर्ड और निर्माण कंपनी द्वारा कूलिंग सिस्टम में जरूरी बदलाव किए गए हैं जिसके बाद अब कालका-शिमला रेलमार्ग पर इसका परीक्षण किया गया।