राजधानी के झांसी पार्क में अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं ने पहाड़ों के पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए हैं। इन व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए पहले ही दिन पार्क में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की खासी भीड़ उमड़ी है। इस प्रतियोगिता में अंत में 12 जून को तीन विजेताएं घोषित होंगी जिसके लिए महिलाओं में खासा उत्साह है। इस प्रतियोगिता में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं सहित गृहणियों ने भी भाग लिया है।