मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करने के लिए पहुंच गए हैं। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने पहली गाल ब्लैडर की रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ किया। पुराने सीटीवीएस विभाग में रोबोटिक सर्जरी का ऑपरेशन थिएटर बनाया गया है। महिला मरीज का पहला पथरी का ऑपरेशन किया जाना है।