राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर जाने के लिए रिट्ज टैक्सी स्टैंड पर खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान स्टैंड पर काफी लोग टैक्सी आने का इंतजार करते नजर आए। इसके बाद टैक्सी आते सात सीटर टैक्सी में बैठने के लिए 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। रविवार की छुट्टी होने के चलते स्टैंड पर हर आधे घंटे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।