हिमाचल प्रदेश के मनाली के जोगिनी वाटर फॉल्स में लापता धावक का शव पांच दिनों बाद बरामद कर लिया गया है। धावक मनाली के जोगिनी वाटर फॉल्स में लापता हुआ था। पुलिस, एनडीआरएफ, पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने 500 फीट गहरी खाई से दिल्ली के धावक राहुल का शव निकाला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।