फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लगाया घर की ड्रोन से जासूसी करने का आरोप

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से ड्रोन से जासूसी करने के आरोपों पर विधानसभा सदन में जवाब दिया। सीएम ने कहा कि जयराम ठाकुर को सनसनी फैलाने की आदत पड़ गई है। प्रदेश सरकार नेता प्रतिपक्ष की ड्रोन से जासूसी नहीं करा रही। यह जांच का विषय है कि कहीं ईडी या सीबीआई तो नहीं करा रही। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के घर के ऊपर ड्रोन उड़ना व खिड़कियों के पास आना गंभीर विषय है। इसकी जांच कराएंगे व ईडी-सीबीआई को पत्र लिखेंगे। कांग्रेस सरकार 68 विधायकों में से किसी की जासूसी नहीं करा रही। पुलिस का कोई अधिकारी इसमें शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को आपा नहीं खोना चाहिए, संयम रखें। जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल से पहले उनके घर की निगरानी ड्रोन से करने का आरोप लगाया था। जयराम ठाकुर ने प्रश्नकालज से पहले उनके घर की निगरानी ड्रोन से करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें