फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू दशहरा के लिए कलाकारों ने दिए ऑडिशन, देवसदन में सजी सुरों की महफिल

जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में इन दिनों सुरों की महफिल सजी है। शुक्रवार को सूबे के विभिन्न जिलों के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए कलाकारों के ऑडिशन लिए जा रहे है। देवसदन में शुक्रवार को प्रदेश भर के कलाकारों की कला की परीक्षा ली गई। परीक्षा में कलाकारों ने दशहरा के मंच पर धमाल मचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। देवसदन में गायन और नृत्य में कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। हालांकि, प्रदेश स्तर से पहले कुल्लू के कलाकारों के ऑडिशन लिए जा चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें