फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: भाजपा की सरकार बनते ही केसों की होगी समीक्षा, फोन टैपिंग को लेकर सीएम सुक्खू पर लगाए गंभीर आरोप

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो मौजूदा सरकार के दौरान दर्ज किए गए मामलों की पहली ही कैबिनेट बैठक में समीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मामलों को बिना ठोस आधार के दर्ज किया गया होगा, उन्हें निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से भाजपा नेताओं पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अधिकारी ने तथ्यों के बिना या दबाव में आकर मामले दर्ज किए हैं, तो भविष्य में उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर फोन टैपिंग कराने का भी आरोप लगाया। उनका दावा था कि भाजपा विधायकों के अलावा उनके सुरक्षा अधिकारियों (PSO) तथा कांग्रेस के कुछ विधायकों, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोन भी निगरानी में रखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें