फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hatkoti BJP Training Camp: महासू जिला भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

जुब्बल के हाटकोटी में आयोजित भाजपा संगठनात्मक जिला महासू का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा तथा पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन, जनसंपर्क और पार्टी की कार्यशैली से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा, भाजपा नेत्री शशिबाला तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें