शिमला के गेयटी थियेटर में बुधवार को तीन महिला कलाकारों की चार दिवसीय कला प्रदर्शनी शुरू हुई। 14 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अदिति सोनी, अंजू ठाकुर और नेहा शर्मा ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं। अदिति सोनी ने बताया कि वह शिमला की मिश्रित-मीडिया कलाकार हैं। उनकी कलाकृतियां पहाड़ों और इतिहास से प्रेरित हैं। वहीं धर्मशाला की नेहा शर्मा ने बताया कि वह एक स्व-शिक्षित दृश्य कलाकार हैं। अंजू संजौली में आधुनिक कला केंद्र चलाती हैं जहां छात्रों को कला और शिल्प सिखाया जाता है।