शिमला के पीटरहॉफ में हुए हिम एमएसएमई फेस्ट में 11 फार्मा उद्योगों ने 4,263 करोड़, सात डिफेंस कंपनियों ने 2,750 करोड़ का निवेश करने के लिए करार किया है। इसके अलावा डाटा सेंटर में 700 करोड़ का निवेश होगा। पीटरहॉफ शिमला में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सीधा संवाद किया। कोई हिमाचल प्रदेश में जहाजों को रिपेयर करने का उद्योग लगाने को तैयार है तो किसी ने पार्किंग के लिए अंडरग्राउंड बंकर का भी सुझाव दिया।