फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा पर जुबानी हमला बोला। मुकेश ने कहा कि भाजपा के नेताओं का सत्ता से बाहर होने का दर्द दो साल बाद भी झलक रहा है। भाजपा के नेता लगातार तड़प रहे हैं। सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा ने लगातार प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए साजिश-षड्यंत्र रचा। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व लगातार प्रयास रहा कि केंद्र के साथ मिलकर किसी भी तरह हिमाचल की सरकार को गिराया जाए। लेकिन उनका ये प्रयास विफल रहा। आज भी कांग्रेस विधायकों की संख्या उतनी ही है जितनी सरकार बनने के समय थी। भाजपा के लोगों ने प्रदेश में अस्थिरता फैलने के लिए दो सालों से लगातार काम किया और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। मुकेश ने कहा कि दिल्ली जाकर लगातार हिमाचल को मिलने वाली आर्थिक राहत रुकवाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश में कई गुटों में बंटी हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें