फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित करने को सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी ने ये कहा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनगठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में हुई आखिरी दिन की बैठक पर्यवेक्षक बनाए गए कांग्रेस सह प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव विदित चौधरी और चेतन चौहान ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ की। सचिन चेतन चौहान ने कहा कि तीन दिनों में सभी मोर्चों के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता विधायकों और पूर्व विधायकों से फीडबैक लिया गया। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद लोकसभा और जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों नियुक्त किए हैं। पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं । इसके बाद जिला ब्लाॅक और प्रदेश कार्यकारिणी गठित होगी। संगठन और सरकार के बीच के तालमेल के बारे में भी नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बात हुई है। कांग्रेस कमेटी सचिव विदित चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को सरकार, कुछ को संगठन में जगह मिलती है। सरकार बनाने में योगदान देने वालों को संगठन में जगह मिलेगी। महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस के अग्रिम संगठनों में मजबूती से काम करने वाले लोगों को संगठन में जगह देंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए समय देने वाले और काम करने वाले लोगों को संगठन में जगह मिलेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। पुरानी कार्यकारिणी में से भी सक्षम कार्यकर्ताओं को कार्यकारणी में स्थान देंगे। नए लोगों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें