मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बरसात के मौसम में नदी-नालों के नजदीक न जाएं। क्योंकि बादल फटने या भारी बारिश से अचानक जलस्तर बढ़ जाता है और बड़ा नुकसान होता है। इस संबंध में एहतियात बरतें। सरकार ने बरसात से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।