फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ओकओवर में खूब उड़ा गुलाल, सीएम सुक्खू ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

Krishan Singh Updated Fri, 14 Mar 2025 11:47 AM IST

प्रेम-उल्लास के पर्व होली पर शिमला में खूब गुलाल उड़ा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ओकओवर शिमला में होली मनाई । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने होली समारोह के दौरान लोगों के साथ नृत्य भी किया। इस दाैरान उनकी पत्नी एवं विधायक कमलेश कुमारी भी माैजद रहीं। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। सीएम ने समस्त प्रदेशवासियों को प्रेम-उल्लास के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा,' होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है। यह फागुन की उमंग, प्रेम की मिठास और सौहार्द के रंगों से सजी हमारी सांस्कृतिक विरासत का आधार है। हिमाचल की पवित्र वादियों में स्नेह, समरसता एवं भाईचारे के रंग निरंतर खिलते रहें, हर घर-आंगन प्रेम और खुशियों से महकता रहे, मेरी यही कामना है।' कहा कि रंगों के इस त्योहार में हमें उन लोगों के जीवन में भी रंग भरना है, जिन्हें किसी प्रकार का अधिकार नहीं मिला है। इसलिए हम हिमाचल की सुख-समृद्धि व उन्नति के लिए यह त्योहार मना रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें