फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुक्खू बोले- हमें भारतीय सेना पर बहुत गर्व है, सटीक व सही कार्रवाई की

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दहशतगर्दों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की कार्रवाई पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। सेना के तीनों अंगों ने जिस तरह से सटीक व सही कार्रवाई की है, उसके लिए सेना पर पूरे प्रदेशवासियों को गर्व है। पूरे प्रदेश की जनता सेना के साथ खड़ी है। हमारे प्रदेश ने पहले ही देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान दिए हैं। देश में अधिकतम परमवीरचक्र प्रदेश के वीर सपूतों ने जीते हैं। इस समय पूरे प्रदेश की जनता देश के साथ खड़ी है। सीएम ने कहा कि हमारा कुछ क्षेत्र भी पाकिस्तान की सीमा के साथ लगता है। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना है। अपनी तरह से भी जागरूक रहना है। दुश्मन देश की किसी भी तरह की वारदात से किस तरह निपटना है, इस संबंध में सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं और सचेत रहने को कहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें