अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शिमला नगर इकाई की ओर से 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में युवाओं, विद्यार्थियों, और नगर के नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान 200 फुट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 302 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री श्रवण बी राज भी मौजूद रहे। यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करना और देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। यह यात्रा शिमला के प्रमुख स्थलों से गुजरी और पूरे नगर में देशभक्ति के नारों और गीतों से वातावरण गूंज उठा। यह जानकारी शिमला नगर मंत्री अंकुश वर्मा ने दी।