Himachal Pradesh के Una जिले में गगरेट-मुबारिकपुर सड़क मार्ग पर शिवबाड़ी में एक Shop जलकर राख हो गई। Fire बुझाते हुए Shop Owner भी झुलस गया। जबकि साथ लगती एक Shop को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर fire brigade की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान दुकान में संचालक और उसकी पत्नी थे। आग भड़कते ही वह दुकान से बाहर भाग निकल आए। आग भड़कने पर दुकान मालिक कश्मीर सिंह ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों की चपेट में आने से वह झुलस गए। देखते ही देखते ही आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अंब से शिवबाड़ी तक पहुंचने में ज्यादा समय लगने के कारण दुकान को बचाया नहीं जा सका। दुकान में रखे सामान सहित दुकान के बाहर रखी स्कूटी भी जल गई। जबकि साथ लगती hair salon की Shop को भी नुकसान हुआ है।