फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नए साल पर भी राजधानी शिमला के होटल पैक, वीकेंड पर उमड़ेगी और भीड़

Fri, 01 Jan 2021 08:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

New Year 2021 का जश्न मनाने Shimla आए सैलानियों को Hotels में कमरे न मिलने से 31 दिसंबर को ही वापस लौटना पड़ा। करीब 600 गाड़ियां Shimlaसे वापस गई हैं। शोघी से Shimla तक गाड़ियों की लंबी कतार देख टूरिस्टों ने गाड़ियां वापस मोड़ लीं। Shimla में कमरे न मिलने की सूचना के बाद शिमला की ओर आ रहे कई Tourist Solan से भी लौटे हैं। इस साल राजधानी के अधिकतर Hotel 30 दिसंबर से पहले ही एडवांस बुक हो गए थे। इस कारण 31 दिसंबर को शिमला पहुंचे सैलानियों को कमरों के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। शिमला के पर्यटन कारोबारियों के लिए नए साल का आगाज सुखद रहा। साल के पहले ही दिन राजधानी के होटलों में 80 से 100 फीसदी ऑक्युपेंसी रही। शहर के अधिकतर होटल कारोबारियों ने 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए एडवांस कमरे बेचे थे जिसके चलते साल के पहले दिन अधिकतर होटलों में कमरे बुक रहे। उधर बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते इस वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ रहने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें