फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीवनी घोटाले पर छिड़ी जुबानी जंग, सीएम गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत के परिवार पर लगाया बड़ा आरोप

Thu, 23 Feb 2023 05:01 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंदीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर प्रहार किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को संजीवनी घोटाले में मुल्जिम कहा है। साथ ही यह भी कहा कि उनके माता-पिता, पत्नी और साला भी इस मामले में आरोपी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आप जो जनता को गुमराह कर रहे हैं, उसकी जगह उन गरीबों को देखें। एक हजार करोड़ रुपये के आसपास पैसे लुटे गए हैं। 900 करोड़ के आंकड़े तो आ गए हैं। जिनके साथ लूट हुई है, उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। मैं खुद उनसे मिलकर भावुक हो गया। अगर इनमें इंसानियत होती तो यह खुद बुलाकर बात करते।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें