सचिन पायलट गुट के कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने बड़ा बयान देते हुए इशारों-इशारों में पार्टी के बड़े नेताओं को खरी-खरी सुना दी। वेद प्रकाश सोलंकी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, सचिन पायलट को किस तरह से दरकिनार किया जाए, इसलिए बड़े नेताओं ने यह शिगूफा छोड़ा है कि सचिन पायलट पार्टी छोड़ेंगे। जबकि वह कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। कांग्रेस में ही रहेंगे। जो नेता पार्टी में पायलट को साइड लाइन करना चाहते हैं, उन्होंने यह शिगूफा छोड़ा है।