फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: नहीं थम रहे कुत्तों के हमले, नदिया गांव में कुत्ते ने एक के बाद एक पांच बच्चों को काटकर किया घायल

Thu, 09 Jan 2025 08:19 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
सिरोही। नहीं थम रहा है कुत्तों का आतंक, पिंडवाड़ा उपखंड के नदियां गांव में 1 कुत्ते ने एक के बा - फोटो : :प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते डीपीएस चेयरमैन विवेक यादव ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड के नादिया गांव में बुधवार दोपहर एक कुत्ते ने जमकर तांडव मचाया। कुत्ते ने एक के बाद एक पांच बच्चों को काट लिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को वहां से भगाया और घायल बच्चों को निजी वाहनों से सिरोही जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पिंडवाड़ा उपखंड के नादिया गांव में राजेश कुमार और प्रभु पुत्र वीराराम अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक कुत्ता तेजी से आया और दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बच्चे नीचे गिर गए और कुत्ते ने उन्हें अलग-अलग जगहों पर काट लिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया।

इसके बाद कुत्ता थोड़ी दूरी पर खड़े लोकेश पुत्र प्रभु राम माली के पास पहुंचा और उसे नीचे गिराने के बाद कंधे पर काट लिया। गांव के लोग कुत्ते को भगाने की कोशिश कर ही रहे थे कि उसने आंगनबाड़ी से घर लौट रही 7 साल की मंजू पुत्री अरविंद कुमार देवासी को भी काट लिया। कुत्ते ने इन सभी बच्चों को तीन से चार जगह काटा।
विज्ञापन


गांव के लोग जब कुत्ते के पीछे भागे, तो वह खेतों की ओर भाग गया। रास्ते में उसने एक और बच्चे पर हमला किया। भीड़ को पास आता देख कुत्ता खेत में खड़ी फसल के बीच छिप गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल बच्चों को लेकर सिरोही जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया गया।

पलौटाणा गांव भी बच्ची को काटा था 
इससे पहले मंगलवार को लौटाणा गांव में भी इसी तरह की घटना हुई थी। वहां एक कुत्ते ने एक मासूम को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया था, जिसका इलाज जारी है।

ग्राम पंचायत ने नहीं किया समाधान 
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें