फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: जागरुकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजन का महत्व समझाया, दी उपयोगी जानकारियां

Fri, 28 Feb 2025 06:03 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

केंद्रीय संचार ब्यूरो सिरोही के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक शिवगंज के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जागरुकता कार्यकम में वार्ताकार सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने कहा कि 28 फरवरी का दिवस देश भर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को सम्मान देना है। देवड़ा ने नोबेल पुरस्कार प्राप्त भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन की जीवनी और रमन प्रभाव पर जानकारी प्रदान की।

वार्ताकार भीक सिंह भाटी ने संविधान के 75 वर्ष के गौरव पर विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में बताया। प्रधानाध्यापक महिपाल दवे ने कहा कि विज्ञान ने हमेशा मानव की प्रगति के लिए अद्भुत योगदान प्रदान किया है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों की उपलब्धियां की चर्चा से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति विशेष रुचि उत्पन्न होती है। दवे ने हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर विचार व्यक्त किए। केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं संविधान के 75 वर्ष पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

रेवदर में दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सूचना प्रौद्योगिक विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें लोकोमोटर निशक्तता प्रमाण पत्र, नैत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा मूक-बधिर एवं मानसिक दिव्यांग के प्रमाण पत्र के लिए कारवाई की गई। प्रमाणीकरण शिविर पंचायत समिति रेवदर के परिसर में आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 470 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण किया गया। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित व प्रकाश कुमार मेघवाल ने शिविर का निरीक्षण कर दिव्यांगों के क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा की। इस दिव्यांग प्रमाणीकरण में लोेकोमोटर 247, नैत्र प्रमाण पत्र 65, मनोरोग 57, ईएनटी में 48 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण किया गया।

चिकित्सा विभाग से डाॅ. मोहनलाल निठारवाल, डाॅ. जेपी कुमावत, डाॅ. रविन्द्र खीची, डाॅ. विजेन्द्र पुरोहित, डाॅ. हनवंत सिंह राणावत के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित, छात्रावास अधीक्षक मनीष कुमार जांगिड़, रामकिशन मीणा, वरिष्ठ सहायक बाबुलाल, कनिष्ठ सहायक प्रकाश कुमार एवं कन्हैया लाल माली मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें