फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Bandh In Sirohi: भारत बंद का दिखा व्यापक असर, व्यापारियों ने दुकान बंद रखकर दिया समर्थन

Wed, 21 Aug 2024 06:42 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही के सबसे बड़े आबूरोड शहर में बंद के चलते सुबह से ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। एकाध जगह पर कुछ प्रतिष्ठान खुले नजर आए।
विज्ञापन
भारत बंद का व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के सबसे बड़े आबूरोड शहर में बंद के चलते सुबह से ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। एकाध जगह पर कुछ प्रतिष्ठान खुले नजर आए। लेकिन बंद समर्थकों के आग्रह के बाद उन्होंने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

विज्ञापन


यहां शहर के मानपुर सर्किल के पास स्थित अंबेडकर चौक से रैली निकाली गई, जो साई बाबा मंदिर, तरटोली मोड़, शांतिकुंज पार्क, पांच बंगला, लुनियापुरा पुल, दरबार स्कूल, रोडवेज बस स्टैंड, पुराना नगर पालिका भवन, सदर बाजार एवं पारसीचाल होते हुए रैली निकाली गई। इसमें सम्मिलित बंद समर्थक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

जिला मुख्यालय सिरोही, शिवगंज, सिरोही रोड, माउंट आबू एवं सरूपगंज में भी बंद सफल रहा। पहली बार दोपहर दो बजे तक रोडवेज सेवाओं का संचालन बंद रहा। इससे बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। इससे अपने गंतव्यों पर जाने वाले लोग परेशान होते रहे। दोपहर दो बजे बाद बसों का संचालन शुरू होने से लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें