फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से राहगीर की दर्दनाक मौत, दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो वायरल

Tue, 03 Jun 2025 02:32 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। तीन दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के चौकड़ी सड़क मार्ग पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अब इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि राहगीर लगभग 20 फीट ऊंचाई तक हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल घायल को लेकर नीमकाथाना के कपिल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चला निवासी सुभाष जोशी के रूप में हुई है, जो हादसे के वक्त अपने ईंट भट्टे से पैदल घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने सुभाष जोशी को सीधी टक्कर मारी और चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: दाऊद के नाम पर मांगी 50 लाख की फिरौती, कहा- आईएसआई को करनी है फंडिंग, जानें क्या है मामला

यह दर्दनाक मंजर एक अन्य वाहन में लगे डैशकैम में कैद हो गया, जिसमें पूरे हादसे का दृश्य साफ दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस घटना को देखकर स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से फरार कार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद लोग सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें