राजस्थान के बारां जिले के कोयला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां सुंडा कोठड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार सीधे नदी में जा गिरी।