नितिन नवीन के राजस्थान दौरे के बाद कार्यकर्ताओं में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर नई उम्मीद जगी है। चर्चा है कि सरकार के दो साल पूरे होने के बाद जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां, राज्यसभा सीटों पर नए चेहरों की घोषणा और मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार हो सकता है। 21 जून को राज्यसभा की तीन सीटों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, जिससे राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नितिन नवीन के दौरे को नियुक्तियों के लिए हाईकमान की हरी झंडी के रूप में देखा जा रहा है।