फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: मामूली कहासुनी में बुजुर्ग की हत्या, लकड़ी के पट्टे से सिर पर वार कर फरार हुआ आरोपी

Mon, 08 Dec 2025 03:43 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

जिले के ग्राम नारेहड़ा के नदी क्षेत्र स्थित ढाणी बणियाली (बाडाला) में रविवार दोपहर एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में एक युवक ने लकड़ी के पट्टे से वार कर बुजुर्ग की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जगदीश (83) पुत्र अर्जुनराम, निवासी ग्राम खेड़ा निहालपुरा के रूप में हुई है। जगदीश रविवार दोपहर ढाणी बणियाली (बाडाला) स्थित ओमानंद महाराज के आश्रम में गया था। कुछ ही देर बाद वहां पहुंचा एक युवक किसी बात को लेकर बुजुर्ग से उलझ पड़ा। मामूली कहासुनी देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। आरोप है कि युवक ने मौके पर पड़े लकड़ी के पट्टे से बुजुर्ग के सिर पर कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: IndiGo Crisis: इंडिगो की जयपुर एयरपोर्ट पर 7 फ्लाइट्स आज भी कैंसल, ज्यादातर उड़ाने शुरू हुईं

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरड़क और सरूंड थानाधिकारी यशपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरड़क ने बताया कि घटना के कारणों की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें