फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News : स्टेज पर मौजूद थे दूल्हा-दुल्हन, तभी विस्फोट के साथ लगी भीषण आग, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

Tue, 20 May 2025 12:50 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

जिले में देर रात झालावाड़ रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान मैरिज गार्डन के अंदर एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। यह आग स्टेज के नीचे से लगी थी, जिसके बाद एक विस्फोट भी हुआ। आग लगने से पूरे मैरिज गार्डन के अंदर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को गार्डन से बाहर निकाला गया। वहीं देखते ही देखते गार्डन का एक किस्सा पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया, जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। सूचना पर अग्निशमन विभाग की करीब 6 दमकल मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: सीएम की विभागीय समीक्षा बैठक में एसडीओ सस्पेंड, एसडीएम और तहसीलदार पर भी गिरी गाज

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि महावीर नगर विस्तार योजना निवासी सीताराम के बेटे अनुभव सुमन की शादी के बाद सोमवार को झालावाड़ रोड स्थित मैरिज गार्डन में रिसेप्शन का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच में स्टेज के नीचे अचानक से स्पार्किंग हुई और विस्फोट हो गया। इसके बाद वहां आग लग गई। इस दौरान स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन भी मौजूद थे लेकिन समय रहते उन्हें और वहां मौजूद बाकी लोगों को भी स्टेज से नीचे उतार लिया गया। 5 मिनट के अंदर ही आग ने पूरे स्टेज पर आसपास की जगह को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। वहीं समारोह में मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड के देरी से आने का भी आरोप लगाया और यह भी कहा कि अगर समय रहते लोगों को बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा भी हो जाता। हादसे में टेंट हाउस का सामान, सजावट के सामान, फोटोग्राफर के उपकरण, एलईडी सहित कई सामान जलकर खाक हो गए हैं। सामने यह भी आया है कि मैरिज गार्डन में फायर एनओसी और सुरक्षा के कोई इंतजाम मौजूद नहीं थे। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अगर लापरवाही सामने आई तो गार्डन को सीज किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें