फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सतीश पूनिया बोले- SIR मतदाता सूची को शुद्ध करने का निष्पक्ष अभियान, फर्जी वोटरों पर लगेगी रोक

Fri, 21 Nov 2025 02:39 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया आज हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लोकतंत्र को मजबूत करने वाला एक आवश्यक और निष्पक्ष अभियान बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया किसी भी राजनीतिक दल, जाति या मजहब के खिलाफ नहीं है, बल्कि फर्जी और डुप्लीकेट वोटिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

मतदाता सूची में डुप्लीकेसी एक बड़ी समस्या रही है
डॉ. पूनिया ने कहा कि लंबे समय से मतदाता सूची में डुप्लीकेसी एक बड़ी समस्या रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध घुसपैठ कर पहचान पत्र बनवाकर मतदान को प्रभावित करने के प्रयास होते रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बिहार में करीब 60 लाख फर्जी मतदाता चिन्हित किए गए हैं। SIR के जरिए अब केवल वास्तविक और एक ही स्थान पर पंजीकृत मतदाता ही वोट डाल सकेगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी होगी।

कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप रहे हैं
वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप रहे हैं और जनता ने उन्हें बार-बार नकारा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बेबुनियाद आरोप छोड़कर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ऐसे मुद्दों से कांग्रेस को ही नुकसान हो रहा है।

ये भी पढ़ें- मतदाता सूची SIR–2026 में नई गति, 16 दिन में 2.37 करोड़ प्रपत्र अपलोड, 78 BLO हुए सम्मानित

सरस्वती नदी का प्रवाह राजस्थान तक रहा
सरस्वती नदी पर बोलते हुए डॉ. पूनिया ने कहा कि सरस्वती धरोहर संरक्षण मंच के पदाधिकारियों से उनकी मुलाकात हुई है। वैज्ञानिक शोध और इसरो तथा जीएसआई के आंकड़ों के अनुसार सरस्वती नदी का प्रवाह राजस्थान तक रहा है। उन्होंने संभावना जताई कि घग्घर नदी से लूणी तक कनेक्शन स्थापित कर जल को मारवाड़ क्षेत्र तक लाया जा सकता है, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए उपयोगी बताते हुए हरियाणा और राजस्थान सरकारों से इस दिशा में प्रयास करने की बात कही।

डॉ. पूनिया ने कहा कि यह एक दीर्घकालिक परियोजना हो सकती है, लेकिन इसके लिए वैज्ञानिक आधार पर काम किया जाना चाहिए ताकि जल संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।
बाईट डॉ सतीश पुनिया, भाजपा नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें