फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'वंदे मातरम् जैसे पवित्र गीत के भी टुकड़े किए, आज भी वही मानसिकता', मंत्री शेखावत का विपक्ष पर हमला

Sat, 13 Dec 2025 12:53 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर में शनिवार को गृह जनपद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि ऐसे लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए वंदे मातरम् जैसे पवित्र गीत के भी टुकड़े किए और आज भी वही मानसिकता बनी हुई है। शेखावत ने कहा कि आज भी कुछ लोग राष्ट्र की एकता और स्वतंत्रता के मंत्र को अपने राजनीतिक लाभ-हानि के तराजू में तौलते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत 4 ट्रिलियन डॉलर से बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नया गवर्नेंस ऑर्डर लागू हुआ, जिसके चलते देश के गरीबों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया और लगभग 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी का अपहरण, पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाया; बड़ी फिरौती की बात आई सामने

शेखावत ने कहा कि देश में सद्भावनाओं का नया युग शुरू हुआ है। सरकार द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप सड़क, हाईवे, एविएशन और वॉटरवे जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व विस्तार हुआ। इससे देश में यात्रा की स्वतंत्रता और सुविधाओं को नई ऊंचाइयां मिलीं।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की छवि बदली है और भारत को देखने का नजरिया सकारात्मक हुआ है। इससे भारत के प्रति वैश्विक आकर्षण बढ़ा है। साथ ही, सरकार ने सुनियोजित तरीके से पर्यटन सुविधाओं के उन्नयन और सेवाओं के स्तर को सुधारने के लिए काम किया। पर्यटन सर्किट और टूरिज्म डेस्टिनेशन में निवेश का ही परिणाम है कि पिछले 10 वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में भारी वृद्धि देखने को मिली है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें